तुर्की में सीरिया के शरणार्थी बच्चों का यौन शोषण
तुर्की के एक समाचारपत्र ने रिपोर्ट दी है कि इस देश में सीरियाई शरणार्थी बच्चों का यौन शोषण किया जा रहा है।
बीरगून समाचारपत्र के रिपोर्टर एर्क अकारीर ने, जिन्होंने इस स्केंडल से पर्दा उठाया है जर्मन समाचार एजेंसी को बताया कि दक्षिणी तुर्की में ग़ाज़ी एन्तेब के शरणार्थी शिविर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने 8 से 12 साल की आयु के कम से कम 30 सीरियाई बच्चों का यौन शोषण किया है। उन्होंने बताया कि यह घटना पिछले वर्ष की है लेकिन अब जा कर इससे पर्दा उठा है।
तुर्की के आपात घटनाओं के केंद्र ने एक बयान जारी करके बताया है कि इन बच्चों का मानसिक उपचार किया जा रहा है और दोषी व्यक्ति को गिरफ़्तार करके उसे न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इसी के साथ इस केंद्र ने बीरगून समाचारपत्र पर शैतानी लक्ष्य रखने और इस घटना के संबंध में सूचनाओं को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। तुर्की उक्त शरणार्थी शिविर को, जिसमें 19 हज़ार सीरियाई नागरिक रह रहे हैं, आदर्श शरणार्थी शिविर के रूप में पेश करता है। (HN)