इराक़ में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति अनुचितः इब्राहीम जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11224-इराक़_में_तुर्क_सैनिकों_की_उपस्थिति_अनुचितः_इब्राहीम_जाफ़री
इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि उनके देश में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति, किसी ही स्थिति में उचित नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१६ १०:४७ Asia/Kolkata
  • इराक़ में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति अनुचितः इब्राहीम जाफ़री

इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि उनके देश में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति, किसी ही स्थिति में उचित नहीं है।

अलएराक़िया टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इब्राहीम जाफ़री ने शुक्रवार को बग़दाद मे तुर्की के राजदूत के साथ भेंट में इराक़ में तुर्की के सैनिकोंं की उपस्थिति को इराक़ की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि तुर्की की इस कार्यवाही का किसी भी रूप में कोई औचित्य नहीं है।

ज्ञात रहे कि इराक़ के कुर्द पीशमर्गा बलों को सैन्य प्रशिक्षण देने के बहाने तुर्की के दसियों सैनिक दिसंबर 2015 से इराक़ के मूसिल नगर में मौजूद हैं।

इराक़ की सरकार ने बारंबार तुर्की के इस कार्य को इराक़ की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए तुर्की के सैनिकों की इराक़ से तत्काल बाहर चले जाने की मांग की है।