सऊदी अरब हमारा दोस्त हैः ज़ायोनी जनरल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112268-सऊदी_अरब_हमारा_दोस्त_हैः_ज़ायोनी_जनरल
जायोनी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि इस्राईल सऊदी अरब का दोस्त है और तेहरान-रियाज़ की हर प्रकार की समरसता को वह अपने लिए खतरा समझता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०२२ १८:५३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब हमारा दोस्त हैः ज़ायोनी जनरल

जायोनी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि इस्राईल सऊदी अरब का दोस्त है और तेहरान-रियाज़ की हर प्रकार की समरसता को वह अपने लिए खतरा समझता है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जनरल यूसा कारपरवासर ने बल देकर कहा कि इस्राईल, ईरान और सऊदी अरब के निकट आने से चिंतित है।

जायोनी समाचार पत्र एदीऊत अहारानोत ने इस्राईल के एक वरिष्ठ सैनिक कमांडर के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सऊदी इस बात से बहुत चिंतित हैं। क्योंकि उनका मानना है कि अमेरिका मध्यपूर्व को छोड़ देगा और क्षेत्र में अपनी उपस्थिति कम कर देगा।

अलखबरुल यमनी साइट ने भी देकर लिखा है कि सऊदी इस बात को देख रहे हैं कि अमेरिका ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते में वापस आने के लिए कितना उत्सुक है और यही बात कारण बनी है कि वे दूसरे दोस्त की तलाश में रहें।

इस इस्राईली जनरल ने कहा कि हम सऊदियों को अपने निकट देखना चाहते हैं परंतु सऊदी अपने पास समस्त विकल्पों को आज़मा रहे हैं और वे ईरान से जो वार्ता कर रहे हैं और वह अधिकतर यमन से संबंधित है।

इस्राईल के वरिष्ठ सैनिक कमांडर ने कहा कि अगर ईरान और सऊदी अरब के संबंध बेहतर होते हैं तो इससे इब्राहीम नाम का जो समझौता हुआ है वह खतरे में पड़ जायेगा और यह चीज़ इस्राईल की चिंता का कारण है।

अभी हाल ही में कहा गया था कि ईरान और सऊदी अरब के मध्य वार्ता का पांचवां चरण सम्पन्न हो गया है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबज़ादे ने इस वार्ता को रचनात्मक बताया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए