यमन ने सऊदी ड्रोन मार गिराया
यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता यहया सरी का कहना है कि हज्जा प्रांत में सऊदी अरब के एक लड़ाकू ड्रोन विमान को मार गिराया गया है।
अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहया सरी ने अपने एक ट्वीट के ज़रिए बताया कि यमनी बलों ने सऊदी ड्रोन विमान को मार गिराया है।
सऊदी ड्रोन विमान सीएच-4 बुधवार को हज्जा प्रांत के हरज़ इलाक़े में उड़ान भर रहा था।
यमनी वायु सेना ने सतह से हवा में मार करने वाले एक मिसाइल से इस ड्रोन विमान को शिकार किया है।
इससे पहले फ़रवरी के महीने में भी यमनी बलों ने एक सऊदी ड्रोन विमान को मार गिराया था।
सऊदी अरब, यूएई जैसे अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर मार्च 2015 से यमन पर हवाई हमले कर रहा है। इसी तरह हमलावर देशों ने यमन की पूर्ण रूप से घरेबंदी कर रखी है, जिससे इस देश में अब तक का सबसे भंयकर मानव संकट उत्पन्न हो गया है और लाखों लोग मार जा चुके हैं। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए