फ़िलिस्तीनी गुटों ने इस्राईल को खुली धमकी दे दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112428-फ़िलिस्तीनी_गुटों_ने_इस्राईल_को_खुली_धमकी_दे_दी
फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईली सैनिकों के हमलों का क्रम यथावत जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०२२ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी गुटों ने इस्राईल को खुली धमकी दे दी

फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईली सैनिकों के हमलों का क्रम यथावत जारी है।

अलअहद चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में हमला करके पहले फ़िलिस्तीनियों को हिंसा का निशाना बनाया और उसके बाद 15 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया।  

उधर ज़्यादातर फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने वेस्ट बैंक में इस्राईलियों के अपराधों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इस संबंध में फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों का कहना है कि व्यापक प्रतिरोध ही इस्राईल के मुक़ाबले का एकमात्र विकल्प है।

इन फ़िलिस्तीनी गुटों का कहना है कि सशस्त्र संघर्ष से ही इस्राईल को अवैध अधिकृत ज़मीनों में फ़िलिस्तीनी नागरिकों के विरुद्ध अपराध से रोका जा सकता है और हम इस विकल्प से कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।

दूसरी ओर जेहादे इस्लामी आंदोलन का कहना है कि इस्राईली दुश्मन ने फ़िलिस्तीनी जनता का नरसंहार शुरु कर दिया है और दुनिया की आंखों के समाने वह अपनी आतंकवादी कार्यवाहियों का क्रम जारी रखे हुए है। (AK)  

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए