यमन के बारे में राष्ट्रसंघ को निष्पक्ष रहना चाहिएः अंसारूल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112502-यमन_के_बारे_में_राष्ट्रसंघ_को_निष्पक्ष_रहना_चाहिएः_अंसारूल्लाह
यमन के अंसारूल्लाह आन्दोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि राष्ट्रसंघ को सऊदी अरब के दुष्प्रचारों का साथ नहीं देना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०२२ १३:५९ Asia/Kolkata
  • यमन के बारे में राष्ट्रसंघ को निष्पक्ष रहना चाहिएः अंसारूल्लाह

यमन के अंसारूल्लाह आन्दोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि राष्ट्रसंघ को सऊदी अरब के दुष्प्रचारों का साथ नहीं देना चाहिए।

अब्दुस्सलाम ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ को निष्पक्ष नीति अपनाते हुए सऊदी अरब के दुष्प्रचारों से बचना चाहिए।  उनका कहना था कि यमन के बारे में सऊदी अरब की ओर से भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं।

अंसारूल्लाह प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रसंघ को यमन के बारे में निष्पक्ष नीति अपनाई चाहिए।  उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के हमले इस बात के साक्षी हैं कि रियाज़, संघर्ष विराम का सम्मान नहीं करता।  अब्दुस्लाम के अनुसार सनआ हवाई अड्डे को बंद रखना और खाद्ध पदार्थ लाने वाले जहाज़ों को अलहुदैदा बंदरगाह तक न पहुंचने देना भी संघर्ष विराम के उल्लंघन का ही भाग है।

याद रहे कि लगभग एक महीने पहले यमन में संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद सऊदी अरब अबभी उसका खुलकर उल्लंघन कर रहा है।

यहां इस बात का उल्लेख ज़रूरी है कि सऊदी गठबंधन 2015 से यमन पर आक्रमण करता आ रहा है।  इसके अतिरिक्त उसने इस निर्घन देश का हर ओर से परिवेष्टन कर रखा है।  इस दौरान बहुत बड़ी संख्या में यमन वाली मारे गए हैं जबकि 40 लाख से अधिक लोग, पलायन पर विवश हुए हैं।