ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद प्रदर्शन हुए तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112516-ज़ायोनी_प्रधानमंत्री_के_विरुद_प्रदर्शन_हुए_तेज़
पूर्वी तेलअवीव में नेफताली बेन्त के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०२२ ०९:५० Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद प्रदर्शन हुए तेज़

पूर्वी तेलअवीव में नेफताली बेन्त के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये गए।

नेफताली बेन्त की सरकार की अक्षमता को लेकर ज़ायोनी कालोनी वासियों ने शनिवार की रात पूर्वी तेलअवीव में प्रदर्शन किये।  इन प्रदर्शनों के दौरान उनकी सुरक्षाबलों से झड़पें भी हुईं।

हालिया दिनों में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं द्वारा तेलअवीव के भीतर घुसकर की जाने वाली कार्यवाहियों से ज़ायोनी कालोनी वासियों के भीतर डर और चिंता बैठ गई है।  फ़िलिस्तीनियों की कार्यवाहियों से बचने के लिए ज़ायोनी सेना को अलर्ट कर दिया गया है।

ज़ायोनी पुलिस, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के अलआद क्षेत्र में की जाने वाली फ़िलिस्तीनियों की कार्यवाही के बाद इसे अंजाम देने वालों को पकड़ने में विफल रही है।इस कार्यवाही को दो फ़िलिस्तीनी युवाओं ने अंजाम दिया।

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने अप्रैल के महीने में अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में घुसकर कई ज़ायोनी विरोधी कार्यवाहियों को अंजाम दिया।  पिछले एक महीने के दौरान अलआद में की जाने वाली शहादतप्रेमी कार्यवाही, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की चौथी कार्यवाही थी।  इसमें 18 ज़ायोनी हताहत और घायल हुए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए