प्रतिरोध ने इस्राईली ताबूत में आख़िरी कील ठोक दी हैः नसरुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112574-प्रतिरोध_ने_इस्राईली_ताबूत_में_आख़िरी_कील_ठोक_दी_हैः_नसरुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह का कहना है कि प्रतिरोध ने ग्रेटर इस्राईल की योजना के ताबूत पर आख़िरी कील ठोक दी।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May १०, २०२२ ११:३५ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध ने इस्राईली ताबूत में आख़िरी कील ठोक दी हैः नसरुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह का कहना है कि प्रतिरोध ने ग्रेटर इस्राईल की योजना के ताबूत पर आख़िरी कील ठोक दी।

हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव सैयह हसन नसरुल्लाह ने सूर और नबतिया में आयोजित होने वाले चुनाव सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ राजनैतिक गुट प्रतिरोध के निरस्त्रीकरण के अलावा किसी और चीज़ को महत्व ही नहीं देते। उनका कहना था कि इस चुनाव में प्रतिरोध देश के आर्थिक संकट को हल करने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह अपनी चुनावी कांफ़्रेंसों में लेबनानी जनता के मूल मुद्दों को हल करेगा। सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ राजनैतिक गुट इस मुद्दे को निम्नतम प्राथमिकता से भी हटा कर देते हैं।

सैयद हसन नसरुल्लाह का कहना था कि इन गुटों ने कुछ महीने पहले ही प्रतिरोध के हथियार को अपनी चुनावी जंग के रूप में पेश किया है। उनका कहना था कि वह लोग जो प्रतिरोध का निरस्त्रीकरण चाहते हैं और हिज़्बुल्लाह से छुटकारा पाना चाहते हैं, वह फ़िलिस्तीन में अंतिरम ज़ायोनी सरकार के गठन के समय से ही दक्षिण के मुद्दों से अवगत ही नहीं हैं।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने बल दिया है कि इन्हीं दिनों में इस्राईली सरकार का गठन हुआ था और कुछ महीने के बाद ही "हौला" गांव में जनसंहार हुआ था और कुछ दक्षिणी गांव ग़ैर आबाद हो गये थे लेकिन कुछ राजनेता अब भी इस्राईल को दुश्मन नहीं मानते और यह स्वीकार नहीं करते कि वह लेबनान में पानी और गैस पर नज़र गड़ाए हुए है।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि इनमें से एक राजनेता ने 2006 में एक बैठक के दौरान यह तक कह दिया था कि इस्राईल ने लेबनान पर हमला नहीं किया और यह लेबनान के लिए ख़तरा नहीं है और उसे इससे कोई समस्या नहीं है, यह व्यक्ति या तो जाहिल है या उसने जाहिल होने का ड्रामा किया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए