ज़ुल्फ़ेक़ार का मार्ग जारी रहेगाः शैख़ नईम क़ासिम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11266-ज़ुल्फ़ेक़ार_का_मार्ग_जारी_रहेगाः_शैख़_नईम_क़ासिम
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के उप महासचिव ने कहा है कि शहीद बद्रुद्दीन का मार्ग जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१६ १७:५१ Asia/Kolkata
  • ज़ुल्फ़ेक़ार का मार्ग जारी रहेगाः शैख़ नईम क़ासिम

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के उप महासचिव ने कहा है कि शहीद बद्रुद्दीन का मार्ग जारी रहेगा।

दक्षिणी लेबनान के ज़ाहिया क्षेत्र में एक क़ब्रिस्तान में हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर शहीद मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन उर्फ़ ज़ुल्फ़ेकार के अंतिम संस्कार के अवसर पर इस संगठन के उप महासचिव शैख़ नईम क़ासिम ने कहा है कि शहीद बद्रुद्दीन ने जो स्थान प्राप्त किया है हम उस पर गर्व करते हैं और हर दिन हमारी यही मनोकामना है कि शहादत के साथ इस दुनिया से जाएं। उन्होंने कहा कि हम इस बात को कदापि स्वीकार नहीं करेंगे कि अपने देश में अपमानित हो कर रहें, हम शहादत और विजय पर विश्वास रखने वाले हैं और दुनिया में किसी के भी ग़ुलाम बन कर नहीं रहेंगे।

बैरूत में शहीद मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन के अंतिम संस्कार का एक चित्र

यह भी पढ़ेंः ज़रीफ़ ने हसन नस्रुल्लाह को शोक संदेश भेजा


शैख़ नईम क़ासिम ने कहा कि शहीद ज़ुल्फ़ेक़ार ने युद्ध के मैदान में तकफ़ीरी व आतंकी गुटों और उनके समर्थकों पर कड़े प्रहार किए और अतिग्रहण व तकफ़ीर से टकराव का इस शहीद का मार्ग पूरे प्रतिरोध के साथ जारी रहेगा।

शहीद मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के उप महासचिव ने कहा कि जल्द ही इस बात की घोषणा की जाएगी कि दमिश्क़ हवाई अड्डे के निकट हुए विस्फोट के लिए कौन उत्तरदायी है। (HN)