फ़िलिस्तीनी गुटों ने इस्राईल को खुली धमकी दे दी
इस्लामी प्रतिरोध संगठनों ने इस्राईल को सचेत करते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीनियों के पवित्र स्थलों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण का विध्वंसक जवाब दिया जाएगा।
फ़िलिस्तीन टूडे के अनुसार हमास के एक सीनियर नेता इस्माईल रिज़वान ने बड़ स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस्राईली दुश्मन और उसकी साज़िशों के मुक़ाबले में प्रतिरोध ही सबसे बेहतीन विकल्प है।
उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र प्रतिरोधक मोर्चे के बलिदानों के परिणामों में हासिल होने वाली सफलताओं की बदौलत पूरी तरह तैयार है और अवैध अधिकृत क्षेत्रो में उसकी वापसी बहुत निकट है।
इससे पहले जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रमुख ज़ियाल नख़ाला ने नकबा डे के अवसर पर अपने संबोधन में कहा था कि आज हममें ज़ायोनी शासन को सचेत करने और पूरे फ़िलिस्तीन में इस्राईल को नुक़सान पहुंचाने की पोज़ीशन में आ गये हैं।
जेहादे इस्लामी फ़िलिस्तीन के प्रमुख ज़ियाद नख़ाला का कहना था कि आज हम हर दौर से ज़्यादा ताक़तवर है और सत्य के रास्ते पर हमारा ईमान और भी मज़बूत हो गया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए