इस्राईल की हैफ़ा बंदरगाह पर ईंधन के भंडर में भीषण आग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113070-इस्राईल_की_हैफ़ा_बंदरगाह_पर_ईंधन_के_भंडर_में_भीषण_आग
अवैध ज़ायोनी शासन के क़ब्ज़े वाली हैफ़ा बंदरगाह पर एक ईंधन भंडार में भीषण आग लग गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०२२ १३:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की हैफ़ा बंदरगाह पर ईंधन के भंडर में भीषण आग

अवैध ज़ायोनी शासन के क़ब्ज़े वाली हैफ़ा बंदरगाह पर एक ईंधन भंडार में भीषण आग लग गई है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोनोल आयल प्रतिष्ठान के एक भंडार में फिर आग लग गई। रिपोर्ट में बताया गया कि आग लगते ही चारों तरफ़ हड़कंप मच गया और बड़ी मुश्किल से दमकल विभाग ने इस पर क़ाबू पाया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हैफ़ा में इस तरह की घटनाएं लगभग रोज़ हो रही हैं जिसे देखते हुए यहां रहने वाले ज़ायोनियों को लगता है कि ईंधन के भंडार इस बंदरगाह से दूर कर दिए जाने चाहिएं।

इससे पहले हैफ़ा कि करयात हाईम इलाक़े में भी आग लग गई थी जिसके बाद लोगों ने ज़ायोनी अधिकारियों पर भारी आपत्ति जताई कि वे इस इलाक़े से ईंधन का भंडार कहीं और ले जाएं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए