सऊदी अरब में सरकारी कर्मचारियों की धरपकड़ हुई तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113328-सऊदी_अरब_में_सरकारी_कर्मचारियों_की_धरपकड़_हुई_तेज़
सऊदी अरब में सरकारी कर्मचारियों की धरपकड़ बहुत तेज़ कर दी गई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०१, २०२२ १८:२८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में सरकारी कर्मचारियों की धरपकड़ हुई तेज़

सऊदी अरब में सरकारी कर्मचारियों की धरपकड़ बहुत तेज़ कर दी गई है।

सऊदी अरब में 41 सरकार कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया गया है जिनमें से अधिकांश का संबन्ध गृहमंत्रालय से है।

इस देश में भ्रष्टाचार से संघर्ष नामक संगठन सऊदी अरब के सरकारी कर्मचारियों की फाइलों की लंबे समय से जांच करता आ रहा है।  भ्रष्टाचार के आरोप में सऊदी अरब में इस संगठन ने हालिया एक महीने के दौरान 161 केसों की जांच पड़ताल कि जिनमें से 41 को गिरफ़्तार किया गया।

सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने सन 2017 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष नामक संगठन के बनाए जाने का आदेश जारी किया था।  इस आदेश के बाद सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के नाम पर बहुत बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जिनमें शाही परिवार के कई शहज़ादे भी शामिल हैं।

सऊदी अरब के लिए यह बात मश्हूर है कि वहां पर सरकार विरोधियों को विभिन्न बहानों से गिरफ़्तार करके जलों में डाल दिया जाता है जिनका बाद में कोई पूछने वाला नहीं होता।

कई बार एसा भी हुआ है कि सरकार का विरोध करने वालों को किसी भी आरोप के नाम पर फांसी दे दी जाती है।  यही कारण है कि मानवाधिकार संगठन आए दिन सऊदी सरकार की नीतियों पर उंगली उठाते रहते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए