सऊदी अरब और अंसारुल्लाह के बीच वार्ता फिर से शुरू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113792-सऊदी_अरब_और_अंसारुल्लाह_के_बीच_वार्ता_फिर_से_शुरू
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन और सऊदी अरब के बीच वार्ता ओमान की मध्यस्थता से दोबारा शुरू हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०२२ १२:३७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब और अंसारुल्लाह के बीच वार्ता फिर से शुरू

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन और सऊदी अरब के बीच वार्ता ओमान की मध्यस्थता से दोबारा शुरू हो गई है।

सऊदी अरब ने अमरीका, इमारात और कुछ अन्य देशों की मदद से मार्च 2015 में यमन के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ दिया था और इस देश की भयानक नाकाबंदी कर दी थी। इस जंग में अब तक 16 हज़ार से अधिक यमनी हताहत और दसियों हज़ार घायल हो चुके है।

यमन के सूत्रों का कहना है कि ओमान की मध्यस्थता से इस समय सऊदी अरब और अंसारुल्लाह के बीच वर्चुअल वार्ता हो रही है जिसका मक़सद सीमा सुरक्षा और भविष्य के आपसी संबंध हैं।

गत 2 जून को यमन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ  के विशेष दूत हान्स ग्रोंडबर्ग ने घोषणा की थी कि यमन युद्ध के संघर्षरत पक्षों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी है।

संघर्ष विराम के लिए सैनिक हमलों को बंद करने, ईंधन के 18 तेल टैंकर हुदैदा बंदरगाह जाने का रास्ता खोलने और राजधानी सनओ से उड़ानों के बहाल होने पर सहमति बनी थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए