क्या सऊदी अरब आतंकियों से लड़ रहा है?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i1141-क_य_सऊद_अरब_आत_क_य_स_लड_रह_ह
सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर ने दावा किया है कि उनका देश, दाइश विरोधी गठबंधन का सदस्य है और आतंकवाद के ख़िलाफ युद्ध कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०९, २०१६ १९:५७ Asia/Kolkata
  • क्या सऊदी अरब आतंकियों से लड़ रहा है?

सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर ने दावा किया है कि उनका देश, दाइश विरोधी गठबंधन का सदस्य है और आतंकवाद के ख़िलाफ युद्ध कर रहा है।

आदिल अलजुबैर ने वाशिंगटन में अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सऊदी सरकार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सीरिया सरकार के विरोधियों के समर्थन में वृद्धि करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार, अपने सैनिकों को सीरिया भेजने के लिए भी तैयार है क्योंकि रियाज़ स्वयं को दाइश विरोधी गठबंधन का भाग मानता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी इस अवसर पर कहा कि सीरिया में दाइश के ख़िलाफ लड़ाई में शामिल होने से संबंधित सऊदी नरेश सलमान के रुझान का वाशिंगटन स्वागत करता है। सऊदी अरब के सहयोग से दाइश नामक आतंकवादी गुट बनाने वाले अमेरिका के विदेश मंत्री ने दावा किया कि सऊदी अरब, मध्य पूर्व में शांति के लिए उत्सुक है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, अमेरिका और तुर्की, सीरिया संकट तथा क्षेत्र में अशांति के फैलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। (AK)