फ़िलिस्तीनी गुटों का इस्राईल के विरुद्ध हमले जारी रखने पर बल
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने इस्राईल के विरुद्ध प्रतिरोधक कार्यवाहियां जारी रखने पर बल दिया है।
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रमुख ज़ियाद नोख़ाला ने शहीद अबू समदहाना की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र खोखले वादों पर अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।
ज्ञात रहे कि जून 2006 में दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पट्टी के सीमावर्ती क्षेत्र रफ़ह पास पर हस्राईली सैनिकों के हेलीकाप्टर हमले में फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध के एक अहम कमान्डर जमाल अबू समहदाना शहीद हो गये थे।
ज़ियाद अबू नोख़ाला ने कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और उसका प्रतिरोध दुश्मन को अपना इतिहास बदलने और अपने देश से पास करने के लिए पुल का काम करने नहीं देगा और इसीलिए प्रतिरोधकर्ता, संघर्ष के रास्ते पर अग्रसर है और अपनी जान फ़िलिस्तीनियों और बैतुल मुक़द्दस पर क़ुर्बान कर रहे हैं।
जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रमुख ने अमरीका और इस्राईल के साथ साज़िश करने वाले अरब नेताओं के गठबंधन और सांठगांठ जारी रखने की ओर इशारा करते हुए यह सवाल पूछा कि क्या अरब नेता, ऐसी हालत में दुश्मन की मेज़बानी और उसका स्वागत करने के लिए मजबूर हैं कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र अपना प्रतिरोध जारी रखे हुए है?
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए