ईरान ने लेबनान में ज़ायोनी शासन के अपराधों की निंदा की
-
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई
पार्सटुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों, जिनमें अल-अंसार, अली अत-ताहिर की ऊँचाइयाँ, नबातिया अल-फ़ौका और दीर अज़-ज़हरानी शामिल हैं, पर ज़ायोनी शासन के क्रूर हमलों की कड़ी निंदा की, जिसके परिणामस्वरूप एक परिवार के तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित ग्यारह लोग शहीद हो गए, कई अन्य घायल हो गए, तथा आवासीय और नागरिक सुविधाएँ नष्ट हो गईं।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बक़ाई ने शनिवार रात लेबनान के खिलाफ ज़ायोनी शासन के सैन्य आक्रमण की निरंतरता और देश की राष्ट्रीय संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के गंभीर उल्लंघनों के मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निरंतर चुप्पी और निष्क्रियता को खेदजनक बताया और इज़राइली शासन के दक्षिणी लेबनान में आक्रामक कार्यों को रोकने और कब्जे वाले लेबनानी क्षेत्रों से तत्काल वापसी की आवश्यकता पर जोर दिया।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कब्जाधारी शासन के आक्रमण के खिलाफ लेबनानी लोगों के गौरवपूर्ण प्रतिरोध की प्रशंसा करते हुए, कब्जाधारी शासन के आक्रमण के खिलाफ अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सभी साधनों का उपयोग करने के लेबनान के कानूनी और वैध अधिकार की याद दिलाई, और राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के मार्ग पर लेबनान के साथ इस्लामी गणराज्य ईरान की एकजुटता पर जोर दिया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए