इस्राईल का सफ़ेद आतंकवाद!!!
मानवाधिकारों के एक संगठन ने एलान किया है कि डाक्टरों की अंतर्राष्ट्रीय यूनियन को कुछ इस्राईली डाक्टरों की अमानवीय कार्यवाहियों की शिकायत है जिसमें हिंसा में शेनबेट के साथ सहयोग भी शामिल है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार मानवाधिकारों की समर्थक डाक्टरों की कम्युनिटी ने एलान किया है कि उन्होंने डाक्टरों की ज़ायोनी यूनियन के ख़िलाफ़ वर्ल्ड मेडिकल यूनियन में शिकायत दर्ज कराई है।
अरब-48 की रिपोर्ट के अनुसार उक्त ग्रुप ने इस कार्यवाही की वजह चिकित्सा सेवाएं हासिल करने के दौरान फ़िलिस्तीनी मरीज़ों के मानवाधिकारों के उल्लंघन, दायित्व निर्वहन के दौरान फ़िलिस्तीनी चिकित्सा टीमों को भयभीत करने, इस्राईली डाक्टरों के हिंसा में लिप्त होने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के दर्जनों मुक़द्दमे दर्ज कराना क़रार दिया है।
इस संस्था ने इस बात पर बल दिया है कि इस्राईली डाक्टरों की यूनियन ने न केवल फ़िलिस्तीनियों के स्वास्थ्य के हक़ का समर्थन नहीं किया बल्कि इस हक़ का उल्लंघन करने वाले संगठनों का समर्थन भी किया और यह चिकित्सा शिष्टाचार के विरुद्ध है।
इस रिपोर्ट में डाक्टरों की यूनियम ने मानवाधिकारों का समर्थन करने वाले डाक्टरों के संगठन की गाइड्स की न केवल अनदेखी की बल्कि उन्हें इस्राईली नीतियों का औचित्य भी पेश किया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए