बग़दाद विस्फोट में ग्यारह मारे गए
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए काम बम विस्फोट में कम से कम ग्यारह लोग मारे गए।
रोएटर के अनुसार रविवार को बग़दाद के उत्तरी क्षेत्र ताजी में एक कुकिंग गैस फैक्ट्री में होने वाले विस्फोट मे कम से कम 11 लोग मारे गये और 21 अन्य घायल हो गए।
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी गुट दाइश ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। पहले एक आतंकवादी ने फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर विस्फोटकों से लदी कार से धमाका किया फिर उसकी आड़ से कुछ अन्य आतंकियों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। आतंकी हमले का सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाब दिया।
इससे पहले बुधवार को दाइश ने बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में हमले करके कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी थी और 150 अन्य को घायल कर दिया था।
हालिया दिनों में इराक़ की सेना और वहां के स्वयंसेवी बलों की दाइश के विरुद्ध सफल कार्यवाहियों से दाइशी आतंकवादी बौखला चुके हैं और इस बौखलाहट में वे हमले कर रहे हैं।