बाइडेन की यात्रा भी इस्राईल को मुक्ति नहीं दिला पाएगीः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114790-बाइडेन_की_यात्रा_भी_इस्राईल_को_मुक्ति_नहीं_दिला_पाएगीः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि कमज़ोर होते अवैध ज़ायोनी शासन को अमरीकी राष्ट्रपति की यात्रा से कोई फाएदा नहीं होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १६, २०२२ १३:३७ Asia/Kolkata
  • बाइडेन की यात्रा भी इस्राईल को मुक्ति नहीं दिला पाएगीः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि कमज़ोर होते अवैध ज़ायोनी शासन को अमरीकी राष्ट्रपति की यात्रा से कोई फाएदा नहीं होगा।

हमास के प्रवक्ता हाज़िम क़ासिम ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मध्यपूर्व की यात्रा का मुख्य लक्ष्य ज़ायोनी शासन को मज़बूत बनाना था किंतु उनकी यह यात्रा किसी भी स्थति में इस्राईल के लिए लाभदायक नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस्राईल को आंतरिक उथल-पुथल, गंभीर मतभेद, राजनीतिक अस्थिरता और प्रतिरोधकर्ता गुटों की बढ़ती शक्ति जैसी कई प्रकार की समस्याओं का सामना है।  एसे में उसे मुक्ति दिलाने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति की यात्रा का उसे कोई लाभ होने वाला नहीं है।

हमास के प्रवक्ता के अनुसार इस यात्रा से अवैध ज़ायोनी शासन को इस्लामी जगत के प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा।  उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 13 जूलाई 2022 को अवैध ज़ायोनी शासन पहुंचे थे।  वहां पर उन्होंने फ़िलिस्तीन की तथाकथित स्वशासित सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास से भेंटवार्ता की थी।  इसके बाद वे सऊदी अरब गए जहां पर उन्होंने सऊदी युवराज मुहम्मद बिन सलमान से भेंटवार्ता की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले हाज़िम क़ासिम ने ईरान प्रेस से बात करते हुए कहा था कि अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन की मध्यपूर्व की यात्रा का उद्देश्य एक सैन्य गठबंधन तैयार करना है।  उन्होंने कहा कि यह एसा सैन्य गठबंधन होगा जो हमेशा अवैध ज़ायोनी शासन की सेवा में होगा।

हाज़िम क़ासिम के अनुसार जो बाइडेन की मध्यपूर्व यात्रा से अरबों के हितों को कोई भी लाभ पहुंचने वाला नहीं है।  हमास के प्रवक्ता ने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन की विस्तारवादी नीतियों का मुक़ाबला करने के लिए प्रतिरोध को मज़बूत करना बहुत ज़रूरी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें