दाइश का जासूसी ड्रोन गिरा पश्चिमी इराक़ में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11482-दाइश_का_जासूसी_ड्रोन_गिरा_पश्चिमी_इराक़_में
इराक़ी सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमी भाग में दाइश के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१६ १३:२० Asia/Kolkata
  • दाइश का जासूसी ड्रोन गिरा पश्चिमी इराक़ में

इराक़ी सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमी भाग में दाइश के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है।

फ़ुरात न्यूज़ के अनुसार, इराक़ी सुरक्षा बलों ने रविवार को पश्चिमी इराक़ के रमादी शहर के उत्तर में स्थित अलबूज़याब इलाक़े में दाइश के इस ड्रोन को मार गिराया।

दूसरी ओर इराक़ी सुरक्षा बलों ने अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर के आमेरिया इलाक़े में, दाइश के एक हमले को नाकाम बनाया जिसके दौरान 15 आतंकी मारे गए।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सुरक्षा बलों ने रविवार को रमादी शहर के पश्चिम में स्थित अर्रुबई इलाक़े को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया। इस कार्यवाही के दौरान दाइश को भारी नुक़सान पहुंचा।

ज्ञात रहे दाइश ने जून 2014 से इराक़ के कुछ क्षेत्रों पर अतिग्रहण कर लिया है। पिछले महीनों के दौरान इराक़ी सुरक्षा बल देश के उत्तर और पश्चिम में अनेक भाग से दाइश के तत्वों का सफ़ाया करने में सफल हुए हैं। (MAQ/N)