120 फ़िलिस्तीनी अज्ञात स्थान भेजे गए
समाचारिक सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी जेलों में बंद 120 फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को अज्ञात स्थान भेज दिया गया।
फ़िलिस्तीन के अलअक़सा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में स्थित रीमून जेल के अधिकारी ने इस जेल में क़ैद 120 फ़िलिस्तीनियों को अज्ञात स्थान भेज दिया है।
इस समय ज़ायोनी शासन की जेलों में लगभग 7000 फ़िलिस्तीनी क़ैद हैं जो इस शासन की ओर से नाना प्रकार की ख़तरनाक यातनाएं झेल रहे हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अवैध कॉलोनी में बसाए गए ज़ायोनियों ने इस्राइली पुलिस के संरक्षण में मस्जिदुल अक़्सा का अनादर किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चरमपंथी ज़ायोनियों के इस अपमानजनक क़दम पर फ़िलिस्तीनियों का क्रोध भड़क उठा।
पिछले कुछ महीने से जबसे क़ुद्स इंतेफ़ाज़ा शुरु हुआ है, क़ुद्स और मस्जिदुल अक़्सा में फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़पें हो रही हैं। (MAQ/N)