नेतनयाहू ने फटकारा इस्राईल के युद्धमंत्री को
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11599-नेतनयाहू_ने_फटकारा_इस्राईल_के_युद्धमंत्री_को
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने इस शासन की नीतियों की आलोचना करने के कारण अपने युद्धमंत्री को लताड़ा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१६ ११:५८ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू ने फटकारा इस्राईल के युद्धमंत्री को

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने इस शासन की नीतियों की आलोचना करने के कारण अपने युद्धमंत्री को लताड़ा है।

बेनयामिन नेतनयाहू ने सोमवार को मूशे यआलून को अपने कार्यालय में तलब करके मंत्रीमंडल के ख़िलाफ़ उनके बयानों के कारण उन्हें फटकार लगाई। इस्राईली संचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार यआलून ने रविवार को इस्राईल के सैनिकों और कमांडरों के समक्ष बात करते हुए कहा था वे लोगखुल कर अपना विरोध दर्शा सकते हैं चाहे उनकी आलोचना सरकारी या सैन्य अधिकारियों की नीतियों पर ही क्यों न हो।

कुछ समय पहले ज़ायोनी संचार माध्यमों ने इस आशय की ख़बरें दी थीं कि नेतनयाहू और इस्राईल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच गहरे मतभेद पैदा हो गए हैं। इन संचार माध्यमों के अनुसार हालिया सप्ताहों में इस्राईल के राजनैतिक मंच पर प्रधानमंत्री और युद्धमंत्री मूशे यआलून सहित सुरक्षा व सैन्य अधिकारियों के बीच अविश्वास की खाई बहुत बढ़ गई है। (HN)