फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल का हमला, दर्जनों घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i116066-फ़िलिस्तीनियों_पर_इस्राईल_का_हमला_दर्जनों_घायल
इस्राईली सैनिकों ने ग़ैर क़ानूनी बस्तियों के निर्माण के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले फ़िलिस्तीनियों पर हमला करके 32 फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०२२ ०९:५१ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल का हमला, दर्जनों घायल

इस्राईली सैनिकों ने ग़ैर क़ानूनी बस्तियों के निर्माण के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले फ़िलिस्तीनियों पर हमला करके 32 फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार वेस्ट बैंक के शहर क़िलक़ेलिया के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र कफ़र क़दूमा, बैते दजन और बीता की कालोनियों में इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग और उनके साथ होने वाली झड़पों में 32 फ़िलिस्तीनी घायल हो गये। इस ख़बर की पुष्टि फ़िलिस्तीन की रेड क्रिसेंट सोसायटी ने भी की है। फ़िलिस्तीन की रेड क्रिसेंट सोसायटी का कहना है कि 6 फ़िलिस्तीनी ज़ायोनी सैनिकों की सीधी फ़ायरिंग से घायल हो गये जबकि 23 फ़िलिस्तीनियों की आंसू गैस के शेल दाग़े जाने के कारण हालत बिगड़ गयी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके अलावा 3 फ़िलिस्तीनियों के घायल होने का कारण नहीं बताया गया है।

ज्ञात रहे कि पिछले कुछ महीनों के दौरान अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों के अपराधों और अत्याचारों में तेज़ी आई है जिसका मक़सद फ़िलिस्तीनी जनता को उनके मूल अधिकारियों की मांग से रोकना है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें