सीरिया में अमरीकी छावनी पर राकेट हमला
सीरिया के इलाक़े पूर्वी दैरुज़्ज़ूर में स्थित एक अमरीकी सैनिक छावनी पर राकेट हमला हो गया।
सीरिया के टीवी चैनल ने अपनी ब्रेकिंग न्यूज़ में यह ख़बर दी कि पूर्वी दैरुज़्ज़ूर में अलउमर आयल फ़ील्ड में जिसे अमरीका ने अपनी छावनी बना लिखा है कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं।
धमाकों के बाद अमरीकी सैनिक छावनी के भीतर से आग की लपटें निकलती देखी गईं।
अमरीकी मीडिया ने भी रिपोर्ट दी है कि अलउमर आयल फ़ील्ड से कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं। अभी इस हमले के बारे में अधिक ब्योरा नहीं मिल सका है।
कुछ सूत्रों ने बताया कि धमाकों के बाद बड़े संख्या में अमरीकी विमान और हेलीकाप्टर आसमान में उड़ने लगे।
अमरीका ने ग़ैर क़ानूनी ढंग से अपने कुछ सैनिक सीरिया के भीतर तैनात कर रखे हैं। पूर्वी दैरुज़्ज़ूर का इलाक़ा सीरिया का तेल और गैस से समृद्ध इलाक़ा है जिस पर अमरीका ने क़ब्ज़ा कर रखा है और इस देश की सरकार और जनता को इस प्राकृतिक संपदा से लाभ उठाने का मौक़ा नहीं दे रहा है।
अमरीका ने सीरिया के ख़िलाफ 2011 में जो भयानक साज़िश शुरू की थी वह तो नाकाम हो गई लेकिन अमरीका अब भी इस देश में अपने कुछ सैनिक तैनात किए हुए है।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद कह चुके हैं कि इस प्रकार की स्थिति में कभी भी जनता का प्रतिरोध शुरू हो सकता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए