इस्राईल, क़ैदियों पर हो रहे हैं ज़ुल्म, दुनिया है ख़ामोश
इस्राईली जेल में क़ैद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के ख़िलाफ़ इस्राईल के अपराधों का क्रम जारी है और फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी क़ैदी की शहादत इसका एक सबूत है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक 40 वर्षीय फ़िलिस्तीनी अबू महामिद बीमार था और उसे इस्राईल ने जेल में डाल रखा था। वह पिछले दिनों उपचार न होने और चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से दम तोड़ गया।
इस क़ैदी की शहादत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन ने कहा है कि अबू महामिद की शहादत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के साथ बुरा बर्ताव करता है और उनकी धीरे धीरे मौत की योजना पर काम कर रहा है।
इससे पहले ही एक फ़िलिस्तीनी महिला क़ैदी की जेल में सही ढंग से इलाज न होने की वजह से मौत हो गयी थी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए