बग़दाद में दो धमाके, 17 हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11653-बग़दाद_में_दो_धमाके_17_हताहत_और_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद के पूर्व व दक्षिण में हुए दो धमाकों में कम से कम 17 व्यक्ति हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१६ १६:०३ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में दो धमाके, 17 हताहत और घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद के पूर्व व दक्षिण में हुए दो धमाकों में कम से कम 17 व्यक्ति हताहत और घायल हुए हैं।

इराक़ की दजला समाचार एजेंसी के अनुसार इस देश के गृह मंत्रालय ने बताया है कि पूर्वोत्तरी बग़दाद के शअब क्षेत्र में एक बाज़ार में हुए धमाके में दो व्यक्ति मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए। इसी तरह दक्षिण पश्चिमी बग़दाद के सुवैब क्षेत्र में एक धमाका हुआ जिसमें एक के मारे जाने और छः अन्य के घायल होने की सूचना है।

रविवार को भी उत्तरी बग़दाद के ताजी क्षेत्र में आतंकियों ने तरल गैस के एक केंद्र के निकट कार बम के दो धमाके किए थे जिनमें 18 व्यक्ति हताहत और 32 घायल हो गए थे। इराक़ में जारी राजनैतिक संकट के कारण इस देश के कुछ शहरों विशेष कर राजधानी बग़दाद में हालिया दिनों में कई भीषण आतंकी विस्फोट हो चुके हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं। (HN)