लेबनान की प्रगति की सबसे बड़ी बाधा है अमरीकाः हिज़बुल्लाह
लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन का कहना है कि देश की प्रगति की सबसे बड़ी बाधा इस समय अमरीका है।
हिज़बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष सफयुद्दीन ने कहा है कि अमरीका जहां पर लेबनान की प्रगति के मार्ग की बाधा बना हुआ है वहीं पर वह इस देश से संबन्धित किसी भी समस्या के समाधान पर भी रोक लगाता है।
अलमनार टीवी चेैनेल के अनुसार हिज़बुल्लाह के नेता सफयुद्दीन ने बताया कि लेबनान में हालात को ख़राब करने के लिए सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमरीका की इस नीति का शिकार लेबनान के कुछ गुट हो रहे हैं जिनको जानना चाहिए कि इससे देश के भीतर मतभेद फैलने के अतिरिक्त कुछ नहीं होगा।
सफयुद्दीन का कहना था कि हिज़बुल्लाह इस बात की कदापि अनुमति नहीं देगा कि कुछ नासमझ या मूर्ख गुट अमरीका और इस्राईल की उन योजनाओं को लेबनान में लागू करें जिससे देश में मतभेद फैले और अशांति उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि हम लालची नेताओं को सबक़ सिखाना जानते हैं।
उल्लेखनीय है कि लेबनान में लंबे समय से राजनैतिक संकट चला आ रहा है जिसके समाधान के प्रयासों को हमेशा ही अमरीका और उसके क्षेत्रीय घटकों की ओर से बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए