सीरिया में तकफ़ीरियों को मुंहतोड़ उत्तर देंगेः हि़ज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11728-सीरिया_में_तकफ़ीरियों_को_मुंहतोड़_उत्तर_देंगेः_हि़ज़्बुल्लाह
लेबनान की एक राजनैतिक पार्टी के सदस्य ने सीरिया में तकफ़ीरियों के विरुद्ध हिज़्बुल्लाह के विशेष आप्रेशन की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१६ १३:४३ Asia/Kolkata
  • सीरिया में तकफ़ीरियों को मुंहतोड़ उत्तर देंगेः हि़ज़्बुल्लाह

लेबनान की एक राजनैतिक पार्टी के सदस्य ने सीरिया में तकफ़ीरियों के विरुद्ध हिज़्बुल्लाह के विशेष आप्रेशन की सूचना दी है।

वहीब वहबी ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन, शहीद सैयद मुस्तफ़ा बदरूद्दीन के ख़ून का बदला लेने के लिए तकफ़ीरियों को एेसा पाठ सिखाएगा जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।

लेबनान के इस राजनेता ने इस बात पर बल देते हुए कि आतंकियों के अपराधों का जवाब देने के लिए हिज़्बुल्लाह बहुत शक्तिशाली, सहनशील और वीर है, कहा कि शहीद बदरूद्दीन की शहादत पर हिज़्बुल्लाह का जवाब, सीरिया में तकफ़ीरियों के विरुद्ध हिज़्बुल्लाह की लड़ाई की परिधि में ही होगा।

ज्ञात रहे कि हिज़्बुल्लाह ने शनिवार को एक बयान जारी घोषणा की है कि उसके वरिष्ठ कमान्डर मुस्तफ़ा बदरूद्दीन दमिश्क़ हवाई अड्डे के निकट तकफ़ीरियों के तोपख़ाने के हमले से होने वाले एक धमाके में शहीद हो गये। सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकियों ने हिज़्बुल्लाह के कमान्डरों की टारगेट किलिंग को अपने कार्यक्रम में शामिल कर रखा है और अब तक कई वरिष्ठ कमान्डर शहीद हो चुके हैं। (AK)