इराक़, तुर्किए के सैन्य अड्डे पर फिर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117374-इराक़_तुर्किए_के_सैन्य_अड्डे_पर_फिर_हमला
इराक़ में एक बार फिर तुर्किए के ग़ैर क़ानूनी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ०९, २०२२ १२:४३ Asia/Kolkata
  • इराक़, तुर्किए के सैन्य अड्डे पर फिर हमला

इराक़ में एक बार फिर तुर्किए के ग़ैर क़ानूनी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है।

इराक़ के मूसिल प्रांत के पूर्वोत्तर में स्थिति तुर्किए की सैन्य छावनी पर तीन मीज़ाइलों से हमला किया गया। इस हमले से होने वाले जानी व माली नुक़सान का ब्योरा हासिल नहीं हो सका है।

अलमयादीन चैनल ने ज़ेलीकान वेबसाइट के हवाले से ख़बर देते हुए लिखा कि मूसिल के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में स्थिति तुर्किए की ग़ैर क़ानूनी सैन्य छावनी पर तीन मीज़ाइलों से हमले हुए।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी इराक़ में तुर्किए के ग़ैर क़ानूनी सैन्य अड्डे पर आए दिन हमले होते रहते हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें