तुर्किए ने नेतन्याहू के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i146212-तुर्किए_ने_नेतन्याहू_के_लिए_गिरफ़्तारी_वारंट_जारी_किया
पार्सटुडे – तुर्किए के न्याय मंत्री ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी किए जाने की सूचना दी है।
(last modified 2026-08-22T07:50:39+00:00 )
Aug २२, २०२६ १३:१७ Asia/Kolkata
  • तुर्किए ने नेतन्याहू के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी किया
    तुर्किए ने नेतन्याहू के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी किया

पार्सटुडे – तुर्किए के न्याय मंत्री ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी किए जाने की सूचना दी है।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के न्याय मंत्री आकिन गुर्लिक ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा की कि तुर्की ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और एक अन्य इज़राइली नागरिक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई मई महीने में गाजा पट्टी की ओर रवाना हुए ‘मज़बूती बेड़े’ (फ़्लोटिला) को रोके जाने और उसमें सवार कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी से संबंधित जाँच के सिलसिले में की गई है।

तुर्की के न्याय मंत्री ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गज़ा को मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए रवाना हुए ‘मज़बूती बेड़े’ के कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले के मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी दृढ़ता के साथ जारी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।