बहरैन नरेश की ब्रिटेन यात्रा का कड़ा विरोध
ब्रिटेन में रहने वाले कुछ बहरैनी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बहरैन नरेश ही लंदन यात्रा के विरोध में प्रदर्शन किए।
पार्स टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैनी प्रदर्शनकारी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी बहरैन की तानाशाही सरकार के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों के हाथ में प्लेकार्ड और बैनर थे जिनपर ब्रिटेन द्वारा बहरैन के आले ख़लीफ़ा परिवार के समर्थन की निंदा में नारे लिखे हुए थे।
बहरैनी कार्यकर्ताओं ने ब्रिटेन द्वारा बहरैनी नरेश के स्वागत की कड़े शब्दों में निंदा की जो, लोकतंत्र की मांग कर रही बहरैन की जनता का पूरी शक्ति के साथ दमन कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि बहरैन के नरेश ने ब्रिटेन की महारानी की 90वें जन्म दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लंदन की यात्रा की है। (AK)