इस्राईली ड्रोन विमान ध्वस्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117562-इस्राईली_ड्रोन_विमान_ध्वस्त
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के नाबलस इलाक़े में इस्राईल का एक ड्रोन विमान गिरकर ध्वस्त हो गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १५, २०२२ ११:५२ Asia/Kolkata
  • इस्राईली ड्रोन विमान ध्वस्त

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के नाबलस इलाक़े में इस्राईल का एक ड्रोन विमान गिरकर ध्वस्त हो गया है।

शुक्रवार को देर गए ज़ायोनी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि उनका एक ड्रोन विमान नाबल में गिरकर ध्वस्त हो गया।

ज़ायोनी सेना के प्रवक्ता एवख़ाय एदरेई ने दावा किया है कि यह ड्रोन विमान, तकनीकी ख़राबी की वजह से गिरा है।

एदरेई का यह भी दावा था कि इस ड्रोन विमान से महत्वपूर्ण जानकारियां लीक होने का कोई डर नहीं है।

ग़ौरतलब है कि पिछले 72 घंटे में गिरकर तबाह होने वाला यह दूसरा इस्राईली ड्रोन विमान है।

बुधवार को अल-ख़लील शहर के उत्तर में भी ज़ायोनी शासन का एक ड्रोन ध्वस्त हो गया था।

सूत्रों का कहना है कि यह ड्रोन विमान, इस इलाक़े में फ़िलिस्तीनी युवाओं के साथ इस्राईली सैनिकों की झड़प के दौरान गिरा था।

हालिया दिनों में इस्राईली सेना ने अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक के कई इलाक़ों में छापे मारने के बहाने फ़िलिस्तीनियों पर अपने हमले तेज़ कर दिए हैं। msm