ईरान के दुश्मन एक बार फिर निराश होंगेः नसरुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव का कहना है कि ईरान के दुश्मन एक बार फिर निराश होंगे।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने ईरान जनता की भव्य रैली का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भव्य रैली से प्रतीत होता है कि ईरान के दुश्मन एक बार फिर निराश होंगे।
इर्ना के अनुसार हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने ईरानी जनता की भव्य रैली और शीराज़ में हुए आतंकी हमले के शहीदों की शवयात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह रैली सारे षड्यंत्रकर्ताओं के लिए संघर्षकर्ता और धैर्यवान ईरानी राष्ट्र की ओर से एक मज़बूत संदेश है जो अपने वहमों और ख़यालों पर अंदाज़े लगाए हुए हैं।
सैयद नसरुल्लाह ने बल दिया कि ईरानी जनता ने बढ़चढ़कर रैलियों में भाग लिया और निर्णायक दृष्टिकोण अपनाया और आख़िरकार यह उन लोगों को एक ठोस जवाब है जो इस फ़ितने और साज़िश में लिप्त हैं।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने इस्राईल के साथ सीमाओं के निर्धारण के समझौते को एतिहासिक घटना क़रार दिया।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि इन सीमाओं का निर्धारण बीसवीं सदी के आरंभ में ब्रिटेन और फ़्रांस ने लेबनानियों और फ़िलिस्तीनियों की मर्ज़ी के बिना किया था।
सैयद हसन नसरुल्लाह का कहना था कि प्रतिरोध, लेबनान की सुरक्षा चाहता है और अपनी ज़िम्मेदारियों को पारदर्शी ढंग से अदा करता है लेकिन जब राष्ट्रीय हितों को ख़तरा हो जाए और विवादों के सिद्धांत बदल जाएं तो वह अपनी ज़िम्मेदारियों को अदा करने में नहीं हिचकिचाता चाहे हालात जंग का कारण ही क्यों न बन जाएं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए