लेबनान से लगने वाली सीमा पर इस्राईली सेना का युद्ध अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118262-लेबनान_से_लगने_वाली_सीमा_पर_इस्राईली_सेना_का_युद्ध_अभ्यास
समाचार सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी सेना ने लेबनान से लगने वाली सीमा पर युद्ध अभ्यास शुरू किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०२२ १४:०५ Asia/Kolkata
  • लेबनान से लगने वाली सीमा पर इस्राईली सेना का युद्ध अभ्यास

समाचार सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी सेना ने लेबनान से लगने वाली सीमा पर युद्ध अभ्यास शुरू किया है।

रविवार को अल-जज़ीरा टीवी की प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, लेबनान से लगने वाले अवैध अधिकृत सीमावर्ती इलाक़ों में इस्राईली सेना ने यह युद्ध अभ्यास शुरू किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़िलहाल इस अभ्यास के लक्ष्य और अवधि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

इस्राईली सेना ने 20 दिन पहले भी लेबनान से लगने वाले अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में एक युद्ध अभ्यास किया था, जो एक हफ़्ते तक जारी रहा था।

ज़ायोनी सेना का कहना है कि युद्ध अभ्यास के दौरान, लेबनान के सीमावर्ती इलाक़ों में धमाकों की आवाज़ें सुनी जायेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस्राईली सेना द्वारा एक के बाद दूसरे युद्ध अभ्यास के आयोजन से ज़ाहिर होता है कि ज़ायोनी शासन कितना डरा हुआ और भयभीत है। msm