वेस्ट बैंक इलाक़े के हालात, इस्राईल की तबाही की भूमिका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118334-वेस्ट_बैंक_इलाक़े_के_हालात_इस्राईल_की_तबाही_की_भूमिका
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के पोलित ब्योरो के सदस्य महमूद अज़्ज़हार ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पश्चिमी तट के इलाक़े के हालात इस्राईली के मिट जाने की भूमिका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०२२ १५:२२ Asia/Kolkata
  • वेस्ट बैंक इलाक़े के हालात, इस्राईल की तबाही की भूमिका

फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के पोलित ब्योरो के सदस्य महमूद अज़्ज़हार ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पश्चिमी तट के इलाक़े के हालात इस्राईली के मिट जाने की भूमिका है।

हमास के नेता ने कहा कि सीरिया, लेबनान और फ़िलिस्तीन जैसे देश जिन्हें ज़ायोनी शासन के अस्तित्व से नुक़सान पहुंचा है उन्हें चाहिए कि ईरान, इराक़ और यमन जैसे समर्थक देशों की मदद से इस्राईल को मिटा देने क लिए उठ खड़े हों।

महमूद अज़्ज़हार ने कहा कि रेज़िस्टेंस फ़ोर्सेज़ अपनी ताक़त के बलबूते पर काम कर रही हैं और उनके संघर्ष के नतीजे में ग़ज़्ज़ा पट्टी से इस्राईल का अवैध क़ब्ज़ा ख़त्म हुआ। उन्होंने कहा कि रेज़िस्टेंस के नतीजे में बहुत बड़ा मरहला सर हो गया और ग़ज़्ज़ा का इलाक़ा एक महत्वपूर्ण इलाक़ा बन गया जो इस्राईल के ख़िलाफ़ सैनिक कार्यवाही की दृष्टि से कई देशों से कहीं अधिक शक्तिशाली साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि रेज़िस्टेंस के रास्ते पर विश्वास रखने वाले लोग फ़िलिस्तीन को आज़ाद कराने के लिए हर इलाक़े में उड खड़े हुए हैं और फ़िलिस्तीन की धरती से अतिग्रहणकारी ज़ायोनियों को निकाल बाहर करने तक रेज़िस्टेंस जरी रहेगा। उनका कहना था कि ज़ायोनी शासन इस समय अपने बदतरीन दौर से गुज़र रहा है।  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें