हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध लेबनान के सेन्ट्रल बैंक की शत्रुता
लेबनान के सेन्ट्रल बैंक ने घोषणा की है कि लेबनानी बैंकों को हिज़्बुल्लाह के बारे में अमरीकी क़ानूनी का अनुसरण करना चाहिए।
रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख रियाज़ सलामा ने मंगलवार को कहा कि लेबनानी बैंकों को अमरीका के नये क़ानूनों का अनुसरण करना चाहिए जिसका लक्ष्य, हिज़्बुल्लाह की वित्तीय गतिविधियों को सीमित करना है। रियाज़ सलामा के अनुसार यदि बैंकों ने एेसा नहीं किया तो लेबनानी बैंकिग सेवा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग होने का सामना करना पड़ेगा।
सलामा ने यह बयान करते हुए कि अमरीका के क़ानून को पूरी दुनिया और लेबनान में लागू होना चाहिए, कहा कि जबतक लेबनानी बैंक अमरीका के इस क़ानून को लागू नहीं करेंगे , क्रेडिट की विश्वसनीय की कोई गैरेंटी नहीं है।
ज्ञात रहे कि दिसंबर में अमरीकी सरकार ने लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़्बुल्लाह की वित्तीय गतिविधियों को रोकने के लिए एचआईएफ़पीए नामक क़ानून पास किया था जिसके अंतर्गत जो भी हिज़्बुल्लाह की वित्तीय सहायता करेगा उसको प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। (AK)