दाइश के हमले में 4 इराक़ी सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118768-दाइश_के_हमले_में_4_इराक़ी_सैनिक_हताहत
आतंकवादी गुट दाइश के हमले में इराक़ के चार सैनिक मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २०, २०२२ ०९:५६ Asia/Kolkata
  • दाइश के हमले में 4 इराक़ी सैनिक हताहत

आतंकवादी गुट दाइश के हमले में इराक़ के चार सैनिक मारे गए हैं।

इराक़ के करकूक प्रांत के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में इराक़ी सैन्य छावनी पर एक आतंकी हमला किया गया।  इस हमले में इराक़ के 4 सैनिक मारे गए।

बग़दाद अलयौम के अनुसार शनिवार की सुबह दाइश के आतंकवादियों ने करकूक प्रांत के अलदब्स नामक क्षेत्र में स्थित एक सैन्य छावनी पर हमला किया।  एक इराक़ी सुरक्षा सूत्र के अनुसार इस हमले में कम से कम 4 सैनिक मारे गए।  इस सूत्र का कहना है कि हमले के बाद दाइश के आतंकवादियों ने इस छावनी से हथियार लूटने के भी प्रयास किये। 

हमले के बाद पूरे करकूक प्रांत में सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया।सैन्य छावनी पर दाइश के हमले के तुरंत बाद करकूक प्रांत के वरिष्ठ सुरक्षा कमांडरों की एक आपातकालीन बैठक की गई।  हालाकि इस साल के आरंभ से अबतक इराक़ में दाइश के विरुद्ध को अभियान चलाए गए हैं जिनमें बड़ी संख्या में इस आतंकी संगठन के सदस्यों को गिरफ्तार या हताहत किया गया है। 

बताया जाता है कि इराक़ के दियाला, करकूक, नैनवा, सलाहुद्दीन और अलअंबार में दाइश के बचे खुचे तत्व अब भी सक्रिय हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें