बश्शार असद से मुलाकात संभव हैः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118930-बश्शार_असद_से_मुलाकात_संभव_हैः_अर्दोग़ान
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाकात संभव है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०२२ १३:४५ Asia/Kolkata
  • बश्शार असद से मुलाकात संभव हैः अर्दोग़ान

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाकात संभव है।

एक पत्रकार ने जब तुर्किये के राष्ट्रपति से सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह काम संभव है।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार रजब तय्यब अर्दोग़ान ने दमिश्क सरकार के बारे में अपने पहले वाले दृष्टिकोण से पीछे हटते हुए कहा कि भविष्य में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाकात संभव है क्योंकि राजनीति में क्रोध और द्वेष का कोई स्थान नहीं है।

इससे पहले भी रजब तय्यब अर्दोग़ान ने अपने मिस्री समकक्ष से कतर में मुलाकात थी जिसने बहुत से लोगों को हतप्रभ कर दिया था। अर्दोग़ान की टीम अब तक कई बार एलान कर चुकी है कि वह बश्शार सरकार से संबंधों को सामान्य बनाना चाहती है परंतु हर बार किसी बहाने से पिछे हट जाती है और इस प्रक्रिया को रोक देती है।

पिछले सप्ताह भी रजब तय्यब अर्दोग़ान ने सीरिया के साथ संबंधों को सामान्य बनाये जाने के बारे में कहा था कि राजनीति की दुनिया में द्वेष और गुस्से को हमेशा जारी नहीं रखा जा सकता और उचित समय पर इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है और जून में होने वाले चुनाव के बाद हम समस्त चीज़ों को नये सिरे से आरंभ करेंगे और अपने रास्ते को जारी रखेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें