फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले तेज़, मैदान में आया शक्तिशाली ग्रुप
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i119144-फ़िलिस्तीनियों_पर_इस्राईल_के_हमले_तेज़_मैदान_में_आया_शक्तिशाली_ग्रुप
इस्राईली सैनिकों ने दो दिन के दौरान वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में 8 फ़िलिस्तीनियों को गोली मार कर शहीद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०२२ ०७:१८ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले तेज़, मैदान में आया शक्तिशाली ग्रुप

इस्राईली सैनिकों ने दो दिन के दौरान वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में 8 फ़िलिस्तीनियों को गोली मार कर शहीद कर दिया।

8 फ़िलिस्तीनियों की शहादत के बाद नवगठित प्रतिरोधकर्ता गुट अरीनुल उसूद ने एक बयान जारी करके कहा है कि प्रतिरोधकर्ता गुटों ने इस्राईल की नाकाबंदी कर ली है और हमारे शहीदों का ख़ून कभी भी बर्बाद नहीं जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इस्राईली दुश्मन और उसके समर्थक हमारे हैरत में डालने वाली कार्यवाहियों से हक्का बक्का रह जाएंगे और आने वाले दिन इस्राईल के लिए अच्छे नहीं होंगे।

अरीनुल उसूद नामक ग्रुप ने फ़िलिस्तीनी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस्राईल से पूछें कि किसने किसका घेराव कर रखा है?

बयान में कहा गया है कि क्या इस्राईली अधिकारी बता सकते हैं कि उसकी पोस्टल सर्विस और इन्टरनेट शापिंग पूरी तरह से क्यों बंद हो गयी है।

अरीनुल उसूद के बयान में आया है कि यह एक आज़ाद और पवित्र आंदोलन है और हमारी उंगलियां बंदूक़ के ट्रेगर पर हैं, हमने इस्राईल का घेराव कर लिया है।

ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीन के अवैध अधिकृत क्षेत्रों में इस्राईली आतंकवाद को लगाम देने के उद्देश्य से फ़िलिस्तीनी युवाओं की सशस्त्र और शहादतप्रेमी कार्यवाहियां भी तेज़ हो गयी हैं।

पिछले कुछ महीने के दौरान वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में प्रतिरोध ज़ोर पकड़ रहा है और इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के बीच निरंतर झड़पें होती रही हैं।

इस स्थिति ने इस्राईल के राजनैतिक और सैन्य अधिकारियों को चिंतित कर दिया है और उनकी नीदें हराम हो गयी हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें