आतंकवाद से संघर्ष पर सीरिया का बल
सीरिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश आतंकवाद से संघर्ष और संकट के राजनैतिक समाधान दोनों को एक साथ आगे बढ़ा रहा है।
वलीद मुअल्लिम ने बुधवार को दक्षिणी अफ़्रीक़ा के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की उप मंत्री नोमांदिया मफ़ीकीतू से दमिश्क़ में हुई मुलाक़ात में पांच साल से सीरिया पर हो रहे पाश्विक हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि सीरियाई सरकार संकट के समाधान और जेनेवा वार्ता को आगे बढ़ाने के साथ ही आतंकवाद से संघर्ष को जारी रखे हुए है। उन्होंने आतंकवाद से संघर्ष के लिए विश्व समुदाय की ओर से हर संभव प्रयास किए जाने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि शत्रु के इन हमलों का उद्देश्य सीरिया के सामाजिक ढांचे को बिगाड़ना और तकफ़ीरी विचारधारा को फैलाना है और इसमें सऊदी अरब और तुर्की आतंकियों का सीधा समर्थन कर रहे हैं।
इस मुलाक़ात में दक्षिणी अफ़्रीक़ा के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की उप मंत्री नोमांदिया मफ़ीकीतू ने उनके देश की जनता के संघर्ष के सीरिया की ओर से एेतिहासिक समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिणी अफ़्रीक़ा सीरियाई संकट के यथाशीघ्र समाधान का इच्छुक है और इसमें हर संभव सहायता के लिए तैयार है। (HN)