नेतनयाहू ने नियुक्त किया नया युद्ध मंत्री
इस्राईल में जारी रानजैतिक खींचतान के बीच नेतनयाहू ने नये युद्धमंत्री को नियुक्त किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की दक्षिणपंथी पार्टी के चरमपंथी नेता लीबरमैन ने नेतनयाहू के प्रस्ताव को स्वीकार किया है जो पहले विदेशमंत्री रह चुके हैं।
नेतनयाहू के नेतृत्व वाली लिकुड पार्टी ने लीबरमैन के युद्धमंत्री बनाए जाने का स्वागत किया है।
आवीगदूर लीबरमैन को इस्राईल का नया युद्धमंत्री घोषित करने से यह पता चलता है कि इस्राईल में राजनैतिक उठापटक किस सीमा तक बढ चुकी है क्योंकि इससे पहले नेतनयाहू ने इस्राईल के युद्धमंत्री मूशे यअलून की संसद में कड़ी आलोचना की थी।
जानकारों का कहना है कि नेतनयाहू ने मूशे यअलून के स्थान पर आवीगदूर लीबरमैन को लाकर इस्राईली संसद में अपना विरोध कम करने का प्रयास किया है किंतु साक्ष्य बताते हैं कि यह विरोध बहुत गहरा है जो इस प्रकार की कार्यवाहियों से समाप्त होने वाला नहीं।