ज़ायोनी दरिंदों से बेटे को बचाते हुए फ़िलिस्तीनी बाप शहीद
41 वर्षीय एक फ़िलिस्तीनी व्यक्ति को इस्राईली सैनिकों ने उस वक़्त गोली मार दी, जब वह अपने बेटे की ग़ैर क़ानूनी गिरफ़्तारी का विरोध कर रहा था।
इस तरह से वेस्ट बैंक में पिछले 24 घंटों के दौरान, इस्राईली सैनिकों ने 4 फ़िलिस्तीनी नागरिकों को शहीद कर दिया।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गुरुवार को अवैध क़ब्ज़े वाले पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के निकट स्थित क़लंदिया रेफ़्यूजी कैम्प में 41 वर्षीय ऑवनी हर्बी असलान को उस वक़्त गोली मारकर शहीद कर दिया गया, जब वह अपने बेटे की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहा था।
चश्मदीद गवाहों के मुताबिक़, असलान से पहले पिछले 24 घंटों के दैरान, इस्राईली सैनिकों ने तीन अन्य फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया था।
गुरुवार को ही इस्राईली सैनिकों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक हबीब अबू कुमैल को गोली मारकर शहीद कर दिया था।
इन दो फ़िलिस्तीनी युवकों के अलावा, इस्राईली सैनिकों ने नाबलुस शहर में अहमद अबू जुनैद और अल-ख़लील में समामरा को भी शहीद कर दिया। msm