हिज़्बुल्लाह ने फ़िलिस्तीनियों के जज़्बे और हौसले को सराहा
लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने जेनिन में भयानक झड़पों और उसके बाद पैदा होने वाले हालात पर अपना पक्ष रखते हुए फ़िलिस्तीनियों के जज़्बे की सराहना की।
हिज़्बुल्लाह ने इस्राईली दरिंदगी में एक बूढ़ी महिला सहित 10 फ़िलिस्तीनियों की शहादत की कड़ी निंदा करते हुए तीन दिन के आम शोक का एलान किया है। हिज़्बुल्लाह ने एक बयान में कहा कि हम जेनिन के सपूतों और फ़िलिस्तीनी संगठनों के प्रतिरोध की सराहना करते हैं जो इस्राईली सेना की क़त्ले आम की रणनीति और उपकरणों का डटकर मुक़ाबला कर रहे हैं।
इस बीच ग़ज़्ज़ा के अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इस्राईली युद्धक विमानों के ग़ज़्ज़ा पर किए गए हमले में घायल होने वाला 13 वर्षीय फ़िलिस्तीनी बच्चा नाएफ़ अलउवैदात शहीद हो गया। वह एक दिन पहले इस्राईल के हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
नेतनयाहू की सरकार का गठन होते ही इस्राईल की तरफ़ से भड़काऊ गतिविधियां तेज़ हो गई हैं और इस्राईल फ़िलिस्तीनियों का दमन करने की कोशिश कर रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए