क़रज़ावी ने आतंकी भाइयों को एकता का निमंत्रण दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12112-क़रज़ावी_ने_आतंकी_भाइयों_को_एकता_का_निमंत्रण_दिया
क़तर के दरबारी मुफ़्ती ने, जो सीरिया के ग़ोता क्षेत्र में आतंकी गुटों के आपसी टकराव से आतंकित हो गए हैं, एक संदेश में उन्हें एकता का निमंत्रण दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २०, २०१६ २०:५८ Asia/Kolkata
  • क़रज़ावी ने आतंकी भाइयों को एकता का निमंत्रण दिया

क़तर के दरबारी मुफ़्ती ने, जो सीरिया के ग़ोता क्षेत्र में आतंकी गुटों के आपसी टकराव से आतंकित हो गए हैं, एक संदेश में उन्हें एकता का निमंत्रण दिया है।

मिस्री मूल के क़तरी मुफ़्ती यूसुफ़ अल क़रज़ावी ने एक संदेश जारी करके जैशुल इस्लाम और फ़ैलकुर्रहमान नामक आतंकी गुटों का एक दूसरे से न टकराने और एकजुट रहने का आह्वान किया है। मुस्लिम धर्मगुरुओं के अंतर्राष्ट्रीय संघ के स्वयंभू प्रमुख ने दमिश्क़ के निकट स्थित ग़ोता शरक़िया क्षेत्र में इन दोनों गुटों के बीच जारी भीषण झड़पों पर गहरी चिंता जताते हुए जिसमें अब तक सैंकड़ों आतंकी मारे जा चुके हैं, उनसे मतभेद भुला कर एकजुट रहने की अपील की है।

क़रज़ावी ने सीरिया में मौजूद तकफ़ीरी आतंकी गुटों को संबोधित करते हुए अपने संदेश में कहा है कि ग़ोता शरक़िया में जैशुल इस्लाम और फ़ैलकुर्रहमान के प्रतिरोधकर्ता भाइयों के बीच झड़पों के समाचार से, जिनमें सैंकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, मुझे बहुत अधिक दुख हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों को एक दूसरे से जुड़ जाना चाहिए ताकि उनकी ताक़त बढ़े और वे पीछे हटने के बजाए आगे बढ़ते जाएं। (HN)