लेबनान पर अमरीकी इच्छाओं को थोपा नहीं जा सकताः हिज़बुल्ला
हिज़बुल्ला का कहना है कि लेबनान पर अमरीका की किसी भी इच्छा को नहीं थोपा जा सकता।
अलमनार टीवी चैनेल के अनुसार लेबनान के हिज़बुल्ला आन्दोलन की कार्यकारी परिषद के उप प्रमुख शेख अली दअमूश ने कहा कि अमरीका, लेबनान में अपने और अवैध ज़ायोनी शासन के हितों को सुनिश्चित बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस काम में उसको कभी भी सफलता नहीं मिल पाएगी।
दअमूश के अनुसार वर्तमान समय में लेबनान को गंभीर आर्थिक संकट का सामना है। देश में अमरीकी डालर के मू्ल्य में वृद्धि और मंहगाई के कारण आम लोग परेशान हैं। अमरीका द्वारा लेबनान के परिवेष्टन के कारण इसमें अधिक वृद्धि हुई है। हिज़बुल्ला के नेता ने कहा कि अगर अमरीका यह सोचता है कि लेबनान पर अधिक दबाव डालकर और वहां पर अशांति उत्पन्न करके अपनी इच्छाओं को यहां पर थोप सकता है तो यह उसकी बहुत बड़ी भूल है।
उन्होंने कहा कि हालांकि अमरीका ने लेबनान का परिवेष्ट कर रखा है। इसी के साथ वह प्रतिबंधों और दबाव के माध्यम से लेबनान की मुश्किलों को बढ़ाता जा रहा है लेकिन इन सब बातों के बावजूद वह अपनी इच्छाओं को लेबनानी राष्ट्र पर थोप नहीं सकता।
शेख अली दअमूश का कहना था कि कुछ लोगों ने यह सोच रखा है कि विदेशियों पर भरोसा करके इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि उन विदेशियों मेें एक अमरीका भरी है किंतु अमरीका, लेबनान के हितों को कोई भी महत्व नहीं देता है। वह कभी नहीं चाहेगा कि लेबनान में कोई मज़बूत और सशक्त राष्ट्रपति आए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए