तुर्की में आयोजित सम्मेलन में पुतिन भाग नहीं लेंगे
May २१, २०१६ १०:४४ Asia/Kolkata
क्रेमलिन के प्रवक्ता का कहना है कि तुर्की के शहर इस्तांबूल में मानवीय सहायता के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति भाग नहीं लेंगे।
मास्को और अंकारा के बीच जारी तनाव के दौरान, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमितरी पेस्कोव ने शनिवार को कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन, इस्तांबूल सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।
हालांकि पेस्कोफ़ ने कहा है कि पुतिन काम के अधिक दबाव के कारण इस सम्मेलन में भाग नहीं ले सकेंगे।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 23 और 24 मई को तुर्की के इस्तांबूल नगर में आयोजित हो रहा है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानव सहायता के लिए सहयोग में वृद्धि करना है। msm
टैग्स