इस्राईली सैनिकों की फ़यरिंग में 14 वर्षीय फ़िलिस्तीनी लड़का शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121518-इस्राईली_सैनिकों_की_फ़यरिंग_में_14_वर्षीय_फ़िलिस्तीनी_लड़का_शहीद
अवैध क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक स्थित जेनिन शहर में इस्राईली सैनिकों के हमले में ज़ख़्मी होने वाले एक फ़िलिस्तीनी बच्चे की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १३, २०२३ ०७:०९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की फ़यरिंग में 14 वर्षीय फ़िलिस्तीनी लड़का शहीद

अवैध क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक स्थित जेनिन शहर में इस्राईली सैनिकों के हमले में ज़ख़्मी होने वाले एक फ़िलिस्तीनी बच्चे की मौत हो गई है।

14 वर्षीय फ़िलिस्तीनी बालक क़ुसै रिज़वान की रविवार को उस समय शहादत हो गई, जब उसे इस्राईली सैनिकों के हमले में ज़ख़्मी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

फ़िलिस्तीनी न्यूज़ एजेंसी वफ़ा की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली सैनिकों ने रविवार को जेनिन पर धावा बोल दिया था, जिसमें कई फ़िलिस्तीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि रिज़वान और अन्य घायलों पर इस्राईली सैनिकों ने सीधे फ़ायरिंग की थी।

रिज़वान की मौत के साथ ही 2023 की शुरूआत से इस्राईली सैनिकों हाथों शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 47 हो गई है।

रविवार को ही बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी नागरिकों ने मिसक़ाल सलमान रय्यान की शव यात्रा में भाग लिया और ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की निंदा की।

ज़ायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक के क़रावत बनी हसन में 27 वर्षीय रय्यान के सिर में गोली मार दी थी। msm