इस्राईल के साथ दोस्ती के लिए अरब देशों का प्रस्ताव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12163-इस्राईल_के_साथ_दोस्ती_के_लिए_अरब_देशों_का_प्रस्ताव
सऊदी अरब और फ़ार्स की खाड़ी के अन्य अरब देशों ने इस्राईल के साथ संबंध स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१६ १३:४३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के साथ दोस्ती के लिए अरब देशों का प्रस्ताव

सऊदी अरब और फ़ार्स की खाड़ी के अन्य अरब देशों ने इस्राईल के साथ संबंध स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने की बात कही है।

इस्राईल के टीवी चैनल-10 की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब और उसके घटक अन्य अरब देश, अरब शांति प्रस्ताव में सुधार के लिए तैयार हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इन देशों ने ब्रिटने के पूर्व प्रधान मंत्री टेनी ब्लेयर के माध्यम से इस्राईल को पत्र भेजा है। अब यह देश इस्राईल के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं।

अरब देशों ने अरब शांति नामक जिस प्रस्ताव में तथाकथित सुधार की बात कही है, उनमें गोलान हाइट्स और बेघर फ़िलिस्तीनियों की घर वापसी जैसे विषय सम्मिलित हैं।

इस्राईली टीवी चैनल का कहना है कि अगर इस प्रस्ताव पर सहमति बन जाती है तो फिर मिस्र के नेतृत्व में इस्राईल के साथ वार्ता पुनः शुरू कर दी जाएगी। msm