बग़दाद, बम धमाके में 2 हताहत, 6 घायल
May २१, २०१६ १४:५३ Asia/Kolkata
उत्तरी बग़दाद में बम विस्फ़ोट में कई लोग हताहत एवं घायल हो गए हैं।
शनिवार को उत्तरी बग़दाद के अल-तारेमिया बाज़ार के निकट बम धमाका हुआ, जिसमें 2 लोग हताहत और 6 अन्य घायल हो गए।
पुलिस का कहना है कि उसने आतंकवादी घटना की जांच शुरू कर दी है और शीघ्र ही इसमें शामिल आतंकवादियों को खोज निकाल जाएगा।
दूसरी ओर इराक़ी सेना के प्रमुख उस्मान ग़ानेमी ने कहा है कि देश में आतंकवाद के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
ग़ानेमी ने कहा कि आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए इराक़ी सेना के अधिक समर्थन की ज़रूरत है। msm
टैग्स