सीरिया के साथ संबन्ध पर हमें गर्व हैः अस्सीसी
(last modified Tue, 28 Feb 2023 05:12:20 GMT )
Feb २८, २०२३ १०:४२ Asia/Kolkata
  • सीरिया के साथ संबन्ध पर हमें गर्व हैः अस्सीसी

मिस्र के राष्ट्रपति का कहना है कि सीरिया के साथ अपने एतिहासिक संबन्धों पर हमें गर्व है।

मिस्र के विदेशमंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति से मुलाक़ात करके मिस्री राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी का संदेश बश्शार असद को दिया।  सामेह शुक्री ने सोमवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में मिस्री राष्ट्रपति का संदेश असद के हवाले किया। 

अपने इस संदेश में मिस्र के राष्ट्रपति ने सीरिया के भूकंप पीड़ितों की हर तरह से सहायता का भरोसा दिलाया।  उन्होंने कहा कि हम सीरिया के साथ अपने संबन्धों को अधिक से अधिक मज़बूत करने के पक्ष में हैं।  मिस्र के विदेशमंत्री की 12 साल के बाद मिस्र के किसी विदेशमंत्री की यह सीरिया की यात्रा थी।  मिस्री विदेशमंत्री का कहना था कि क़ाहिरा उनके साथ है जो सीरिया की सहायता करना चाहते हैं। 

12 वर्षों के बाद मिस्र के विदेशमंत्री की सीरिया यात्रा से एक दिन पहले रविवार को इराक़, यूएई, जार्डन, फ़िलिस्तीनी, लीबिया और मिस्र के संसद सभापतियों ने ओमान तथा लेबनान के शिष्टमण्डल के साथ सीरिया की यात्रा की थी।  उन्होंने दमिश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंटवार्ता की।  उनका कहना था कि सीरिया जल्द ही अरब संघ में पुनः वापस आ जाएगा। 

यह लोग अरब संघ में सीरिया की सदस्यता की बहाली के मक़सद से सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुंचे थे।  सीरिया में सन 2011 में आरंभ होने वाले संकट के बाद, अरब संघ में सीरिया की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें